हाईवे जाम करते कांग्रेसी
मथुरा। देश व प्रदेश सरकार की जनविरोधी व दमनकारी नीतियों के विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर जिला व शहर कांग्रेंस कमेटियों के संयुक्त तत्वाधान में जगह जगह पहुंच कर हाईवें को जाम किया। वहीं कई स्थानों पर टेªनों को रोका गया। रेल व जाम की सूचना पर पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा और काग्रेंसियों से मार्ग को सुचारू कराया इसके पश्चात उप जिलाधिकारी राजेश कुमार को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश नेंतृत्व के आव्हान पर आज जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन व शहर काग्रेंस के अध्यक्ष मलिक अरोड़ा व महिला प्रकोष्ठ की शहर अध्यक्ष नीलम कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व सैकडों की संख्या में काग्रेंस कार्यकर्ता जोशीलें नारे लगातें हुए शहर के मंडी चैराहा स्थित राष्टीय राजमार्ग पर पहुंचें जहाॅ हाईवें पर अवरोध डालकर कर काग्रंसियों ने हाईवें को जाम कर दिया। जाम करीब 1 घण्टें तक लगा रहा। जाम की सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस पहुंची और काग्रेंस नेताओं को समझा बुझाकर जाम को खुलवाया। इसके पश्चात काग्रेंसियों का जत्था शहर के भूतेश्वर स्थित रेलवें सटेंशन पर पहुंचें जहाॅ भी काग्रेंसियों ने दिल्ली की ओर से आ रही महाकौशल एक्सप्रेस के सामने खड़ें होकर रेलवें टैªक जाम कर दिया गया। जिसके कारण महाकौशल एक्सप्रेंस करीब आधा घंटें तक बीच में ही खड़ी रही। जिसकी सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस न कार्यकर्ताओं का तितर वितर कर काग्रेंस पदाधिकारियों को समझा बुझा कर रेलवें मार्ग को सुचारू कराया इस दौरान काग्रेंस कार्यकर्ता मोदी सरकार व प्रदेश की सपा विरोध नारेवाजी कर रहें थे। इसके पश्चात उप जिलाधिकारी राजेश कुमार को राष्ट्रपति के के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था सभालनें में विफल साबित हुई हैं। प्रदेश में जगल राज कायम है, महिला के साथ आये दिन बलात्कार की घटनाऐं हो रही हैं, किसानों को गन्नें का मूल्य नहीं दिया जा रहा हैं, सरकार माफियाओं को अपना संरक्षण दिये हुए हैं। इसी के साथ श्री हुसैन ने केन्द्र सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि आतंकवादियों की सरंक्षक बनी मोदी सरकार का असली चेहरा जनता के सामने आ गया हैं। जम्मू कश्मीर की भाजपा सहयोगी सरकार ने पूरे देश की सुरक्षा व्यवस्था को जोखिम में डाल दिया हैं। प्रदेश महामंत्री व जनपद प्रभारी ब्रजेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि जब पुरी दूनिया आतंकवाद के खिलाफ है तब मोदी सरकार के सरंक्षण में आतंकवादियों को रिहा कर उन्हें सम्मानित किया जा रहा हैं। शहर अध्यक्ष मलिक अरोड़ा ने कहा कि काग्रेंस पार्टी अब जनता के हित के लिए सडकों पर उतर आई है और केन्द्र व प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों के विरूद्व काग्रेंस अब जनता के साथ हैं। काग्रेंस जनता की मूल भूत समस्याओं को सड़कों पर उतरकर एवं गलत नीतियों का पर्दाफाश करेगे। भोगल पहलवान, भाव सिंह, आशुतोष भारद्वाज, बांकेलाल राजपूत, ब्रजमोहन वाल्मीकि, विनोद कुमार सिंह, रामेश्वर दयाल शर्मा, श्याम बिहारी पालीवाल, इकरार कुरैशी, कमलेश चैधरी खेमचन्द्र सिसोदिया, चन्द्रिका प्रसाद, चैं0 भगवान सिंह वर्मा, महेश प्रधान, उषा माहौर, बबलू चैहान, लता चैहान, कुश कुमार, ठा0 प्रताप सिंह, सोहन लाल शर्मा, चैं0 भगवान सिंह बर्मा, बिहारी कान्त तिवारी, दिनेश पाठक, कुं0 नरेन्द्र सिंह, विनोद शर्मा, गिरधारी लाल पाठक, अनुप चतुर्वेदी, डा0 राधा प्रताप सिंह, कीर्ति कौशिक, अजय शर्मा, उमेश शर्मा, बिहारी लाल, यतेन्द्र मुकदम, एमएम शर्मा, योगेश त्रिपाठी, भारत यादव, देवकी नन्दन गौड़, विजय चतुर्वेदी, जेपी शर्मा, नीलम कुलश्रेष्ठ, राजरानी निमेष, ममता माथुर, निशान्त अहमद, कृष्ण कुमार गोस्वामी आदि ने चक्का जाम में भाग लिया।





