
मथुरा। शहर व जिला कांग्रेंस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में जिला अध्यक्ष आबिद हुसैन व शहर अध्यक्ष बिहारी कान्त तिवारी की अध्यक्ष में 26 जनवरी के अवसर पर शहर कार्यालय से शहर में प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी प्रातः 7 बजे प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गो से होती हुई पुनः पार्टी कार्यालय पर पहुंची जहाॅ शहर अध्यक्ष बिहारीकान्त तिवारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उसके पश्चात कांग्रेंसी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश को अग्रेजों से आजादी दिलानें में शहीद हुए सपूतों की कुर्बानी का परिणाम है कि आज हम खुली हवा में सांसं ले रहें हैं। हमारा कर्तव्य हैं कि हमें उनके जीवन से देश भक्ति की प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर मलिक अरोड़ा, पूरन सिंह, कृष्ण कुमार शर्मा, ब्रजमोहन वाल्मीकि, राजकुमार शर्मा, देवीदास देव आदि कांगेंस कार्यकर्ता उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS