कांग्रेस की 27 साल-यूपी बेहाल यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत

कांग्रेस की 27 साल-यूपी बेहाल यात्रा का हुआ जोरदार स्वागततय समय से चार घण्टे देर से पहुंची यात्रा

मथुरा । कांग्रेस की 27 साल-यूपी बेहाल यात्रा का सोमवार को जगह-जगह स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं को उस समय मायूसी हाथ लगी जब बस में सवार वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने बस से उतरने में आनाकानी करने लगे। कांग्रेस नेताओं ने लोगों को विश्वास दिलाया कि इस बार हमारी बारी है, तभी किसानों के साथ-साथ अन्य अगड़ी व पिछडी जाति के लोगों का भला होगा। 

इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महामंत्री गुलाम नबी आजाद, सांसद प्रमोद तिवारी, सांसद पीएल पुनिया, पूर्व सांसद संतोष सिंह व राजाराम पाल ने कोसीकलां, छाता, चैमुहां, छटीकरा, वृंदावन, लक्ष्मीनगर जमुनापार में स्वागत के दौरान लोगों से कहा कि कांग्रेस को प्रदेश की सत्ता छोड़े 27 साल हो गए हैं। इस बीच भाजपा, सपा और बसपा की सरकार बनती रहीं हैं। सभी ने जनता को लूटा है। जातिवाद के नाम पर बांटने का काम किया। मंदिर के नाम पर वोटों की लूट की है। अब जनता सब कुछ समझ चुकी है। कांग्रेस की यात्रा दिल्ली से देरी से चली। कोटवन बार्डर पर पहुंचते-पहुंचते तीन बज गए। इसके बाद कोसी में स्वागत हुआ। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता व विधायक प्रदीप माथुर ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। इसके बाद यात्रा जुबली पार्क पहुंची। जहां कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता विधायक प्रदीप माथुर, जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया, शहराध्यक्ष आबिद हुसैन व अन्य पदाधिकारियों ने यात्रा में आये कांग्रेसी नेताओं को स्मृतिचिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि इस बार का प्रदेश का चुनाव परिणाम बहुत ही हैरान करने वाला होगा। सपा बसपा और भाजपा भले ही अपनी सरकार बनने का दावा कर रही है। पर जनता इन सभी को कारनामों के बारे में जानती है इसलिये उसने इस बार कांग्रेस का साथ देने का मन बना लिया है। इस दौरान भाजपा, बसपा और सपा के नेताओं ने, ग्राम प्रधानों ने कॉग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राया के यमुना एक्सप्रेस-वे कट पर विनेश सनवाल के नेतृत्व मे यात्रा में आये कांग्रेस नेताओं का स्वागत किया गया। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti