
क्या विद्यायक माथुर के चंगुल से छुट पायेगी कांग्रेंस
मथुरा,। जिला कांग्रेंस कमेटी मथुरा पर अखिल भारतीय कांग्रेंस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश के सहप्रभारी नसीब सिंह व देवेन्द्र उर्फ गुड्डू, प्रदेश के काॅर्डिनेटर अश्वनी कुमार शर्मा का मथुरा आगमन पर जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओें व दुपट्टा उढ़ाकर जोशीला स्वागत किया। उसके उपरान्त पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को सम्बोन्धित करते हुए प्रदेश सचिव नसीव सिंह ने कहा कि जब मोदी प्रधनमंत्री नहीं थे तो टेलीविजन पर एक ऐड चलवा रखा था कि मैं महंगाई, मैं महंगाई इस देश को देशवाशियों को छोड़कर जा रही हैं। इस सरकार ने कमरतोड़ महंगाई लाकर देश को बर्बाद कर दिया हैं। इस लिए मैं यह देश छोड़ कर जा रही हॅू परन्तु चुनाव का विगुल बज चुका था मोदी जनता को झूठें झूठें तथा लुहावनें भाषणों से अपना सिक्का जमाने की कोशिश में थे। लेकिन सत्ता में आते ही मोदी टीवी से गायव हो गये हैं। देश में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई। देश की जनता कमर तोड़ महंगाई से परेशान है यह बात कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर जन जन तक पहुंचानी हैं। जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेंस कमेटी के सचिव व अन्य कांग्रेंसजन ने जनपद में काग्रं्रेंस को और अधिक मजबूत करने के लिए आये हैं इसके साथ ही जनपद में जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष के नये सिर से नियुक्त होनी हैं। जिसके लिए पर्यवेक्षक ने कार्यकर्ताओं से अलग अलग वार्ता कर उनसें आवेदन लिये हैं। कांग्रेंस नेताओं का स्वागत करने वालों में ब्रजमोहन वाल्मीकि, रविन्द्र मुकदम, नीलम कुलश्रेष्ठ, सोहन सिंह सिसेदिया, पूरन कौशिक, बबलू चैहान, दिनेश सरदार, जगत नारायण अग्रवाल, साबिर कुरैशी, भगवत स्वरूप रावत, आशिफ कुरैशी, ठा0 राजकुमार सिंह, गिर्राज धारण चतुर्वेदी, अशोक किरार, संजय शर्मा, पप्पू गोला, हाजी सलीम शाह, शिम्मी बेगम, बंटी गोला, नूर वानों, माधव नारायण, महावीर प्रसाद शर्मा, अमित गोयल, क्रान्ति चन्द गर्ग, महेश महावर, सावित्री सिंह, महेश नाथ, सुरेन्द्र कुमार, परशुराम शर्मा,लाल उस्मानी, डा. भगवान सिंह, महेन्द्र राजपुत, दिनेश सनवाल, इकसर कुरैशी, वेदपाल सिंह, राजरानी निमेष, गोबिन्द पंडित, बबलू खान, देवेन्द्र यादव, मिर्जा हमीन वेग, आदि ने भव्य स्वागत किया। वहीं पर्यवेक्षक को आवेदन करने वालों में कुं0 नरेन्द्र सिंह, मलिक अरोड़ा, लता सिंह चैहान, ठा0 कुशकुमार सिंह, यतेन्द्र मुकद्मा, विनोद कुमार सिह, रामेश्वर दयाल शर्मा, विनोद शर्मा, कार्ति कौशिक, श्याम साुन्दर उपाध्याय, बिहारीकान्त तिवारी, उमेश भारद्वाज, मुकेश धनगर, आदि लोगों ने थे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेंस के एक बहुत बडें वर्ग ने कार्यालय पर आकर बताया कि यह पर्यवेक्षक मात्र दिखावा है मथुरा में मात्र कांग्रेंस विद्यायक के आशीर्वाद से ही शहर व जिले की कमान सौंपी जायेगी। यदि वास्तव में कांग्रेंस को जनपद में खड़ा करना है तो कांग्रेंस संगठन को कार्यकर्ताओं की आवाज पर एक ऐसे सशक्त व्यक्ति को जिला व शहर की कमान सौंपी जाये जो सभी गुटों के नेताओं को साथ लेकर कांग्रेंस को जमीनी स्तर पर मजबूत करें। अन्यथा कांग्रेंस हाईकमान पर्यवेक्षक भेजकर क्यों कार्यकर्ताओं के घावों पर नमक छिड़क रहा हैं।
1971 के सदस्यो को संग्राम मेडल
मथुरा। नगर मजिस्ट्रेट/उ0नि0 नागरिक सुरक्षा ने अपनी विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि केन्द्रीय नागरिक सुरक्षा भण्डार से प्रभागीय कार्यालय को नागरिक सुरक्षा संगठन के वार्डन/स्वयं सेवकों को वितरण हेतु संग्राम मेडल प्राप्त हुये है। जो वार्डन/स्वयं सेवक वर्ष 1971 में सदस्य रहे है जिन्हे संग्राम मैडल नही मिला है वे उक्त मैडल नागरिक सुरक्षा कार्यालय कलक्ट्रेट मथुरा से अपने नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र/परिचय पत्र/राशन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस अथवा अन्य कोई सरकारी साक्ष्य की छायाप्रति प्रस्तुत कर उपरोक्त विज्ञप्ति की दिनांक से एक सप्ताह के अंदर प्राप्त कर ले। उक्त समयावधि के उपरान्त किसी भी दावे पर विचार नही किया जायेगा। जगदीश प्रसाद गर्ग एडवोकेट एवं श्रीमती किरन देवी स्मृति-भवन का लोकार्पण:-
इक्कीस कक्षीय भवन बार एसोसिएशन को समर्पित
मथुरा जनपद के प्रतिष्ठित अधिवक्ता स्व0 जगदीश प्रसाद गर्ग एडवोकेट की 101वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में उनके सुपुत्र माधव शरण अग्रवाल वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पुत्रावधू श्रीमती अरूणा अग्रवाल द्वारा स्व0 जगदीश प्रसाद गर्ग एडवोकेट एवं श्रीमती किरन देवी स्मृति-भवन में इक्कीस कक्षों का निर्माण कराया गया जिसका लोकार्पण इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति जनार्दन सहाय द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए न्यायमूर्ति जनार्दन सहाय ने कहा कि जगदीश प्रसाद गर्ग एडवोकेट मथुरा जनपद के प्रथम पंक्ति के अधिवक्ता थे उनकी स्मृति में अधिवक्ताओं के लिए चैम्बरों का निर्माण किया जाना प्रशंसनीय एवं सराहनीय कार्य है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय पाल सिंह तौमर एडवोकेट ने जगदीश प्रसाद गर्ग एडवोकेट के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला तथा माध्व शरण अग्रवाल द्वारा अपने माता-पिता की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए किये गये इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व न्यायाधीश नन्दलाल अग्रवाल, गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी एडवोकेट, बार एसोसिएशन के सैक्रेटरी प्रदीप शर्मा एवं अन्य वक्ताओं द्वारा स्व0जगदीश प्रसाद एडवोकेट के जीवन-चरित्र पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मथुरा जनपद के प्रतिष्ठित व्यक्तियों सहित सैकडों अध्विक्तागण उपस्थित रहे।
यमुना हमारी ब्रज की संस्कृति की रक्षक -श्याम चतुर्वेेदी
मथुरा। ब्रज के विरक्त संत रमेश बाबा के निर्देशन में चलाई जा रही यमुना मुक्ति के लिए यमुना जल रथ यात्रा का स्वागत व पूजन परशुराम महापंचायत के सदस्यों द्वारा रतना मार्केट चैक बाजार सर्राफा कमेठी में परशुराम महापंचायत के अध्यक्ष पण्डित अनिल शर्मा के नेतृव्य में चैक बाजार, घीया मण्डी, लाल दरवाजा, मण्डी रामदास के निवासियों ने यमुना जल यात्रा का जोरदार ढंग से स्वागत किया तथा संकल्प लिया कि संत रमेश बाबा के संकल्प को पूरा करने के लिए यथाशक्ति हर सम्भव प्रयास करेगें। यमुना जल यात्रा को सम्बोधित करते हुये नगर महासचिव महेन्द्र राजपूत ने कहा यमुना हमारी ब्रज की संस्कृति की रक्षक हैं। जब तक यमुना मुक्त नहीं होगी तब तक जन जीवन सामान्य होने की सम्भावना नहीं है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव श्याम चतुर्वेदी ने कहा कि सभी लोगों को यह संकल्प लेना चाहिए कि ब्रज की इस धरोवर को हम मिटने नहीं देगें। अंत में पंकज चतुर्वेदी ने सभी नगर वासियों का आन्दोलन से जुड़ने की अपील की। इसमें मुख्य रूप से पण्डित अनिल शर्मा, प्रदेश महासचिव श्याम चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी, नगर महासचिव महेन्द्र राजपूत, प्रदेश संगठन मंत्री संजय शर्मा, नगर मंत्री गोविन्दा पण्डित, नगर सचिव सुगंध गुप्ता, नगर सचिव राजेन्द्र सक्सैना, राजीव राजपाठक, मुकेश ठाकुर, लक्ष्मण मुखिया, दीपक गौड़, प्रकाश गौड़, मनोहर दास बाबा, गोपालाचार्य, हरभान चैधरी, जीतू जैन, मुकेश सिंह, गुलाब सिंह, हरी शर्मा, सोनू मुखिया आदि ने भाग लिया।
मुखराई में छात्रों ने सर्वशिक्षा अभियान के तहत निकाली स्कूल चलो रैली
गोवर्धन। मथुरा बिकास खण्ड के गांब मुखराई में प्राथमिक विधालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुखराई के छात्र छात्राओं ने गांव में सर्व शिक्षा अभियान के अन्र्तगत स्कूल चलो रैली निकाली। जिसमे छात्र छात्राओं ने बढ़चढ कर भाग लिया। पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार मिश्रा व हरीकान्त कौशिक के द्वारा इस सर्व शिक्षा जागरूकता अभियान को चलाया गया। वही रैली में चल रहे छात्र छात्राओं ने अपने हाथों में लेकर सर्व शिक्षा अभियान, घर घर अलख जगाना है सबको स्कूल जाना है, बच्चा बच्चा करे पुकार स्कूल जाना सबका है अधिकार, लिखे बैनर व सिलेट पोस्टरों को लेकर नारे लगाते गांव में भ्रमण किया। इस सर्व शिक्षा अभियान का शुभारम्भ ग्राम प्रधान मानपाल चैधरी ने किया उन्हाने छात्र छात्राओं का उच्च शिक्षा प्राप्त कर उजज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर छीतरमल शर्मा, रामेश्वर, विजेन्द्र शर्मा, भगवत स्वरूप शर्मा, सत्येन्द्र चैधरी, ममता, ज्योति पांण्डेय, सोना आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बमबम भोले के जयकारों से गूंजा गिरिराज धाम
गोवर्धन। गुरू पूर्णिमा के एक दिन बाद ही गिर्राज तलहटी में आने वाले श्रद्वालु भक्त शिव की भक्ती में लीन होकर भोले के जयकारे लगाते नजर आये। भोले के जयकारों से समूची गिर्राज तलहटी गुंजायमान हो उठी। सावन मास के प्रथम सोमवार को शिव भक्तों की गिर्राज धाम के शिव मंदिरों में महिला श्रद्वालुओं की खासी भीड रही जिसमें अधिकतर महिला व पुरषों ने सोमवार के दिन बृत रख भगवान शिव की आराधना की। बही गिर्राज धाम के शिव मंदिरों में शाम को भव्य फूल बंगला तो कही हरीभरी फूल पत्तियों से सजे हुऐं थे। भव्य फूल बगंला में बिराजे भगवान शिव के दर्शन के करने के लिये गिर्राज परिक्रमा कर रहे श्रद्वालु भक्त भी उत्साहित नजर आये और भगवान शिव के दर्शन कर भाव बिभोर हो उठे। बही गिर्राज परिक्रमा कर रहे परिक्रमार्थी भोले के जयकारे लगाते नजर आये। गिर्राज धाम के ज्यादातर मंदिरों में सावन के चारों सोमबार को भगवान शिव का अलग अलग श्रंगार करने के साथ साथ मंदिरों को भव्य सजाया जायेगा। इसमें गोवर्धन चक्लेश्वर महादेव, साक्षी गोपाल महादेव हाथी दरबाजा, राधकुण्ड कुण्डेश्वर महादेव, बरखण्डी महादेव आदि मदिर शामिल हैं।
अगस्त माह के लिए खाद्यान मिला
मथुरा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी, मथुरा ने अवगत कराया है कि क्षेत्र प्रबन्ध्क, भा0खा.नि0 अलीगढ़ से राज्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत माह जुलाई के सापेक्ष अन्त्योदय गैहू मात्रा 04.73 कुं0 तथा वीपीएल चावल मात्र 23.40 कुं0 के साथ साथ माह अगस्त में वितरण किये जाने हेतु बीपीएल चावल 13360.91 कुं0 व अन्त्योदय गेहॅ 6218.64 कुं0 कि रिलीज आर्डर प्राप्त किया जा रहा हैं। जिलाधिकारी के अनुमोदन के अनुपालन में अन्त्योदय गैहू 15007 किग्रा0 चावल 20 किग्रा0 प्रतिकार्ड वीपीएल गैहू 15 किलो प्रतिकार्ड, वीपीएल चावल 19869 किग्रा प्रतिकार्ड वितरण कराये जाने के दृष्टिगत वीपीएल/ अन्त्योदय खाद्यन्न का उठान/ वितरण कराये जाने के दृष्टिगत वीपीएल/ अन्त्योदय खाद्यन्न का उठान/ वितरण हाट शाखा केन्द्रवार व विकास खण्डवार/ नगर क्षेत्रवार वितरण किया जायेगा।
राॅयल टाईगर्स वालीवाल क्लब का शुभारंभ
मथुरा। शहर के जुवली पार्क में आर्मी कोचिंग सेन्टर-स्पोर्टस मार्शल आर्ट ऐकेडमी, मथुरा के तत्वावधन में रायल टायगर्स वालीवाल क्लब का शुभारंभ किया गया। वरिष्ठ अंतराष्ट्रीय धावक अरून कुमार सिंह आर्य ने सुरेश चन्द्र चतुर्वदी के 64 वें जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें निदेशक रायॅल टाइगर्स वालीक्लब का पदभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर वालीवाल खिलाड़ी मनोकज पटेल, पलेन्द्र सिंह, योगेश कुमार, दिनेश भाटया, शिवु पंडित, अनुभव पाल, मुकेश, दिनेश कुमार, प्रमोद कुमार, नरेन्द्र सिंह पाली, रूचि कुमार, गोपीकृष्ण चतुर्वेदी, दीपक, नारायण दास भाटिया, निर्णायक की भूमिका दिनेश कुमार भाटिया व अरूण कुमार सिंह आर्य ने निभायी। राॅयल टाइगर्स के संयुक्त निदेशक तकनीकी अरूण कुमार ने विशेषतः क्रीड़ा तकनीकी की जानकारी से होने वाले लाभों की जानकारी से खिलाडि़या को टिप्स दिए व अवगत कराया कि ग्रामीण क्षेत्र के बालक बालिकाओं के अभिभावकों से सहयोग हेतु बच्चों का हौंसला बढत्रए और ऐसी प्रान्तीय प्रतियोगिता के लिए प्रोत्साहित करें व उनके भविष्य के लिए नयी दिशा प्रदान करें। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी अमित भारद्वाज, मनोज चैहान, मनोज पाल, सुभम अग्रवाल, रिशभ वशिष्ठ, रोहित, मोनू, आशू शर्मा, व सभी खिलाडि़यों ने जीत की सावाशी देकर भारत वर्ष में खेल जगत में परचम लहाराकर देश का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया।
मर्गोरा के ग्राम ऊॅचागाॅव के जंगलों में युवक का शव मिलनें से सनसनी
मथुरा। थाना मर्गोरा क्षेत्र के ऊॅचागाॅव के जंगलों में एक 35 वर्षीय युवक का शव मिलनें से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहींे परिजन युवक की हत्या कर फैंके जाने की बात कह रहें हैं। पुलिस मामलें की जाॅच में जुटी हुई हैं। मिली जानकारी के अनुसार गाॅव ऊॅचागाॅव निवासी वीरेन्द्र कुमार घर से प्रातः काल शौच के लिए गया था लेकिन थोड़ी देर बाद परिजनों को सूचना मिली की वीरेन्द्र के शव जगंल में पड़ा हुआ हैं। सूचना पर परिजन घटना स्थल पर पहुंच गये। गाॅव में वीरेन्द्र के शव मिलनें से सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर ग्रामीणों का हुजुम लग गया। वहीं सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जें में कर पंचनामें के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं वीरेन्द्र के परिजन हत्या किये जाने का आरोप लगा रहें हैं। फिलहाल पुलिस घटना की जाॅच में जुटी हुई हैं।
दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट
मथुरा। थाना बरसाना में अतिरिक्त दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर विवाहिता ने ससुरालीजनों के विरूद्व मारपीट कर घर से निकाल देने की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती देवी पत्नी जगदीश निवासी सकेत बरसाना ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति जगदीश पुत्र दासों जोगी निवासी सकेत बरसाना ने दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर उसके शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने तथा मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।
टैªन की चपेट में आकर दो की मौत
मथुरा। जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में टेªन की चपेट में आकर दो वृद्धों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। मिली जानकारी के अनुसार थाना राया क्षेत्र के ग्राम मल्हें रेलवें फाटक के पास हाथरस की ओर से आ रही टैªन की चपेट में आकर 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना थाना जीआरपी क्षेत्र के मथुरा जक्शन के प्लेट फार्म संख्या 4 पर टेªन की चपेट में आकर 65 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने दोनो शवों का अज्ञात में पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS