काग्रेंस नेताओं ने विद्युत अधिकारियों से वार्ता कर आपूर्ति सुचारू करने की माॅग

विद्युत कटौती को लेकर अधिकारियों से वार्ता करते कांग्रेस नेता कु0 नरेन्द्र सिंह एवं उनके समर्थक

मथुरा। विद्यूत आपूर्ति की विकराल समस्या को लेकर विद्यूत विभाग द्वारा सुधार कराये जाने निर्धारित किये गये समय पूुरा होने और समस्या यथावत बनें रहने के चलते कांग्रेंस नेता कुं0 नरेन्द्र सिंह आज अपने समर्थकों के साथ धरना देने हेतु कैन्ट स्थित विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचें तथा अधीक्षण अभियन्ता निगम, अधिशासी अभियन्ता सहित अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति न होने की समस्या से पुनः अवगत कराया। इस पर अधिकारियों द्वारा नेताओं को बताया गया कि ग्रिड व उतापदन कमी के चलते विद्यूत समस्या का हल नहीं हो पा रहा हैं। इस पर नेताओं ने कन्नौज सैफई मैनपुरी आदि में विद्यूत सप्लाई सुचारू होने पर सवाल किये तो अधिकारियों यह मसला उच्च स्तर पर होने की बात कही तथा बताया कि विभाग द्वारा जनपद को मिलनें वाली विद्यूत के आधार पर सप्लाई दी जा रही हैं। इसमें कोई भेदभाव नहीं है। नेताओं ने इसमें शीघ्र सुधार आने के आश्वासन पर धरना स्थागित किया। अधिकारियों से वार्ता करने वालों में अजय शर्मा, गिरधारी लाल पाठक, दामोदर प्रधान, रामेश्वर प्रधान, उम्मेद प्रधान, प्रखर चतुर्वेदी, बालकृष्ण चतुर्वेदी, जय प्रकाश शर्मा, सुनील कुमार, विकास कुमार आदि थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti