मथुरा। मुम्बई की गलियों के बाद अब क्राइम पेट्रोल का रूख ब्रज की ओर बढ़ने लगा है। विगत दिनों हुई शूटिंग में आहर से आए कलाकारों ने ब्रज की मिट्टी में सकून की सांस ली तथा इस एपीसोड में मथुरा के कई कलाकारों में भी भाग लिया है। मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन की जमीन पर शूट हुआ क्राइम पेट्रोल सीरियल का एपीसोड जिसका प्रसारण सोनी टीवी पर 11 मई रात्रि साढ़े दस बजे प्रसारित किया जाएगा। जिसमें मुम्बई मुख्य धारा के कलाकार दिनेश लाम्बा, मोनिका, राजदीप के साथ मथुरा के कलाकारों दुर्ग सिंह, लक्की, सागर, राघवेन्द्र ने भी अपना अभिनय दिखाया है। नंदकिशोर टेलीफिल्म प्रा.लि. के बैनर तले बना ये एपिसोड ‘बाजार’ जिसके प्रोडूसर अमित सज्जन कुमार गुप्ता है। और इस एपिसोड की फिक्शन हेड श्रीमती चितल गांधी एवं बिजनेस हेड धरमदत्त गुप्ता है तथा इसके डायरेक्टर नितिन जैन है।





