कान्हा रे थोड़ा सा प्यार दे......।

अग्रवाल क्लब परिवार ने मनाया रंगारंग कार्यक्रम महारास

मथुरा। अग्रवाल क्लब परिवार के तत्वाधान में स्थानीय होटल में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में महारास का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में अग्रशक्ति सदस्यों द्वारा आयोजित महारास की प्रस्तुति ने सभी को भगवान राधा कृष्ण व गोपियों के स्वरूपों के साथ झमूने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर सदस्याओं द्वारा महारस के गीत कान्हा रे थोड़ा सा प्यार दे, चरणों में बैठाकर तार दे..., आत्मा परमात्मा के मिलन का मधुमास है यही महारास..... आदि पर प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर संस्थापक अजयकांत ने बताया कार्यक्रम का मुख्य उददेश्य सभी सदस्यों को भगवान श्रीकृष्ण व राधारानी की लीलाओं के बारे में जागरूक करना है। 

वहीं अग्रशक्ति अध्यक्षा राधा अग्रवाल ने बताया की भगवान श्रीराधा कृष्ण ने जीवन में प्रेम का संदेश दिया और महारास भी प्रेम का ही संदेश देता है। महारास में दीपिका, शुचि, प्रीति, राधा, कृृतिका, डौली ने प्रस्तुति दी। इस अवसर पर बच्चों द्वारा बेटी पढ़ाओ व बेटी बचाओ एक लघु नाटिका का चित्राण किया गया जिसमें में भविष्य में बेटी ना होने लिगं अनुपात में होनेवाली गिरवट से आने वाली विभीषका के बारे में बताया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष विकास गोयल ने बताया कि बेटी एक नहीं दो कुल को रोशन करती हैऔर समाज के हर वर्ग को बेटा-बेटी में भेदभाव नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम में सदस्यों के मनोरजंन के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें में विजयी प्रतिभागियोंको संस्थापक अजयकांत गर्ग द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जितेन्द्र-रश्मि, सुमित-प्रियंका, प्रदीप-प्रीति, मनीष-गुजंन, करन-लवली, तनु-नेहा, मनोज-रचना, मुकेश-सीमा, कपिल, पलक अग्रवाल, कौशल, निकिता अग्रवाल, नितंाशु, मेघा अग्रवाल, सुघांशु, कृतिका अग्रवाल, जतिन दीप्ति अग्रवाल, मनीष, नीलम गुड़ेरा, संजीव, बरखा गर्ग, नितिन, मोहिनी, राहुल, अमृता, सुमित, पारूल अग्रवाल, वरूण, नेहा गर्ग, रूपकृष्ण, सरज गर्ग, अवनीश, भावना आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. परिवार को वित्तीय रूप से समझदार बनाने के लिए ये हैं उपाय...

  1. सूफियाना अंदाज में कृष्ण भजन गाते थे विनोद अग्रवाल

  1. ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत




Mediabharti