
मथुरा। नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के साथ ही जनता में हर्ष की लहर है जहाॅ तक की सड़कों के किनारे खुले आसमां व रेलवें स्टेशनों पर जीवन यापन करने वाले बच्चे भी नरेन्द्र मोदी से अभी नहीं मिलनें के बाद भी हर्षित नजर आ रहे हैं। इन बच्चों में भी देश के नवनिवार्चित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलनें की भावना है बच्चों की भावनाओं को जानकर सामाजिक संस्था चेतना ने इसे पुरा करने का कदम उठाया हैं। इसके चलते उक्त कामकाजी 10 हजार बच्चों की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शुभकामना फैक्स भैजा गया हैं। जिसमें बच्चों द्वारा प्रधानमंत्री से व्यक्तिगत मुलाकात किये जाने की इच्छा जताई हैं। सामाजिक संस्था चेतना और बच्चों को प्रधानमंत्री की ओर से जबावी फैक्स का इन्तजार है जिसके बाद उन्हें देश के प्रधानमंत्री से मिलनें का अवसर मिलेगा। चेतना के निदेशक संजय गुप्ता ने कहा कि आने वाले समय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जनता की कसौटी पर खरा उतरने के लिए बहुत सारी चुनौतियों का सामना करना है लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वह आम लोगों की तरह सडक व कामकाजी बच्चों की भावनाओं पर विचार कर मुलाकात का समय देकर बच्चों के उत्थान के लिए कार्य करेगे।

Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS