मथुरा। थाना रिफाइनरी अन्र्तगत गांव धाना समसाबाद में नामजद सहित चार लोगों व दो अन्य काम के बहाने से एक व्यक्ति को घर ले जाकर उसकी हत्या कर दी और शव छुपा दिया। इस सम्बन्ध में मृतक की पत्नी ने न्यायालय के आदेश पर घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस का कहना है कि पारिवारिक विवाद के चलते घटना हुई हैं। बताया गया कि धाना समसाबाद निवासी धनीराम को गांव के ही रहने वाले मगनदास पुत्र रामजीलाल आदि चार लोग और दो अन्य व्यक्ति काम कराने के बहाने बुलाकर घर ले गये और उसकी हत्या कर दी। मृतक की पत्नी चन्द्रवती उर्फ नेहनी ने रिपोर्ट दर्ज करायी हैं।





