परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
मथुरा। जिला कारागार में नारकोटिक्स एक्ट के मामले में निरूद्ध कैदी की शुक्रवार केा अचानक तबियत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाया है। जिला कारागार में गत 23 जुलाई से निरूद्ध राया के मौहल्ला व्यापारियान निवासी 27 वर्षीय रहीश कुरैशी के शुक्रवार को सीने में दर्द उठा, उसके बाद पुलिसकर्मी उसे लेकर जिला अस्पताल उपचार के लिए पहुंचे। तो वहां उपचार के दौरान उसने दमतोड़ दिया। पुलिस ने परिवारीजनों को सूचना दे शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद परिवारीजनों के अनुसार मृतक रहीश मुंह से झाग निकल रहे थे और शरीर नीला पड़ा हुआ था। उनका जेल प्रशासन के लोगों पर सीधा-सीधा आरोप लगाया है कि उसकी साजिशन हत्या की गई है। आपको बता दे कि मृतक जिला कारागार में नारकोटिक्स एक्ट के तहत बंद था।





