मथुरा। जनपद के जिला कारगार में एक वर्ष से निरूद्व चल रहें कैदी की बीमारी के चलते मौत हो गई। घटना की सूचना पर पर मृतक के परिजन भी मौके पर आ गये। मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार जिला कारगार में शराब तस्करी के मामलें में करीब एक वर्ष से निरूद्ध सोनीपत निवासी सुनील कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहा था जिला कारागार प्रशासन ने बीमार कैदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहाॅ उपचार के दौरान कैदी सुनील की मौत हो गई। कैदी की मौत की सूचना कारगार प्रशासन ने परिजनों को दी। सूचना पर परिजन भी मौके पर आ गये। कारागार प्रशासन ने कानून प्रकिया पूर्ण कर शव परिजनों को सौंप दिया।





