कार्तिक मास नियम सेवा में उमड़ रहे हैं श्रद्धालु

मथुरा। कार्तिक मास में गोवर्धन स्थित राधाकुण्ड में स्नान और नित्य नियम सेवा के चलते साधु-संतों और दूर-दूर से आये श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुयी है। प्रातः काल मंदिरों में पूजा-सेवा और परिक्रमा तथा भजन-कीर्तन करते श्रद्धालु नित्य राधाकुण्ड की परिक्रमा कर रहे हैं। मंदिरों मंे विशेष आयोजन किये जा रहे हैं। दिल्ली, पंजाब, बंगाल, उड़ीसा एवं विदेशों से भी कार्तिक मास के इस विशेष पर्व पर पूरे एक माह श्रद्धालु राधाकुण्ड में वास करके तुलसी पूजन एवं भागवत कथाओं का आनंद ले रहे हैं। रात्रि में राधारानी के घाटों पर विशेष दीपदान एवम राधारानी-श्याम कुण्ड की आरती में हजारों श्रद्धालु बढ चढकर भगवान की भक्ति का आनंद ले रहे हैं। एक माह तक चलते वाले इस नियम सेवा मास के लिये श्रद्धालु पूरे साल इंतजार करते हैं। राधाकुण्ड में परिक्रमा मार्गों में भक्त राधा-कृष्ण की धुनों पर नृत्य करते हुये परिक्रमा देते दिखाई दे रहे हैं। कस्बा तथा आसपास क्षेत्र में कार्तिक मास को लेकर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। यह आयोजन आगामी कार्तिक मास की पूर्णिमा तक अनवरत चलेगा।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti