
मथुरा। यमुना नदी में जल की स्थिति भारी गंदगी होने से इतनी दयनीय हो गई हैं कि जल में लाल रंग के छोटे-छोटे कीड़े घाटों के आगे ही जल में भारी संख्या में देखे जाते हैं। जिससे लोग जल का आचमन लेने से भी कतराने लगे हैं। धर्मालु लोगों ने जिलाधिकारी से गुहार की है कि कार्तिक मास दो दिन बाद प्रारंभ हो जाएगा। कार्तिक मास में धर्मालु महिला व पुरुष पूरे कार्तिक मास में यमुना स्नान, पूजन, दीपदान का व्रत लेते है। अतः यमुना में बह रहे गंदे जल से धर्मालु परेशांन हैं। धर्मालुजनों ने जिलाधिकारी से राम गंगा कमांड, हरनौल आदि से यमुना में जल छुड़वाने की मांग की है। इसके साथ ही यमुना में घाटों की सफाई जो कि पूरी तरह नहीं की जा रही है उसे भी करवाने की अपील धर्मालु भक्तों ने की है।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS
Agra Battles Water Crisis As Yamuna Is Highly Polluted