कार्यकर्ताओं ने किया जयंत का स्वागत

मथुरा। राालोद के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद जयंत चैधरी का आज राया कट पर रालोद के वरिष्ठ नेता योगेश नौहवार, जिला मीडिया प्रभारी पवन चतुर्वेदी के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ता ने भव्य स्वागत किया। 

रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चैधरी ने कहा कि रालोद कार्यकर्ता जिला पंचायत चुनाव में जी जान से जुट जायें। गांव-गांव जाकर किसानों की समस्याओं को सुनें। जनपद में अभी तक किसानों को मुआवजा वितरण नहीं किया गया है। जनपद का किसान समस्याओं से परेशान है। जिला प्रशासन चुप बैठा है।

 रालोद कार्यकर्ता जनता के हित के लिए सड़कों पर उतरें। इस दौरान युवा रालोद जिलाध्यक्ष ठा. भूपेन्द्र सिंह, महावीर सिंह, मुजाहिद कुरैशी, चतुर्भुज निषाद, विश्वेन्द्र चैधरी सहित रालोद के सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login