कार्यों में गुणवत्ता एवं तेजी पर विशेष ध्यान दिया जाय: सीडीओ

 कलक्टेªट सभागार में आयोजित बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा लेते सीडीओ मनीष कुमार वर्मा मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने वृन्दावन के चैतन्य विहार स्थित महिला आश्रय सदन भवन की जांच हेतु लोक निर्माण एवं आरईएस विभाग के अधिशासी अभियंताओं की संयुक्त टीम गठित की है और निर्देश दिये हैं कि निर्माण के थोडे समय बाद ही जर्जर हुए इस भवन के कारणों की विस्तरित जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की जाय। उन्होंने भवन के कराये जा रहे जीर्णोंद्वार कार्य को आगामी अक्टूबर माह तक पूर्ण करने के भी आरईएस अभियंता को निर्देश दिये। मुख्य विकास अधिकारी कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने प्रोबेशन विभाग द्वारा जिला महिला अस्पताल में संचालित आशा महिला केन्द्र को प्रभावी बनाने के जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिये। 

उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे गोवर्धन एवं राधाकुण्ड को मिलाकर ब्रेनेज की योजना का कार्य शीघ्रता से प्रारम्भ करें। साथ ही जिन कार्यों में कोई अवरोध है तो उसे वरीयता से समाधान कराके कार्यों को तेजी से पूरा करायें। सीडीओ ने गोवर्धन में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु अंडरग्राउंड लाइन बिछाने के चल रहे अवशेष कार्य को इसी माह पूर्ण कराने के निर्देश दिये और जोर देकर कहा कि विभागीय समन्वय कर समस्याओं का तत्परता से निरकारण कराके कार्यों के अवरोध दूर किये जायें। उन्होंने विभिन्न अनुदान कार्यक्रमों से किसानों को पूरे लाभ और तुलनात्मक रूप से आय में वृद्धि संबंधी आकलन कर प्रस्तुत करने के भी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित बीएसए, मंडी सचिव, छा़त्रावास अधीक्षक, सहायक श्रमायुक्त आदि अधिकारियों का जबाब तलब करने के निर्देश दिये और पैकफैट संस्था के परियोजना प्रबन्धक/सहायक अभियंता में से किसी के उपस्थित न होने तथा बैठक में ऐसे अवर अभियंता को भेज देने जो कार्य योजनाओं की स्वीकृत तिथि तक न बता पाये जैसे मामले को गंम्भीरता से लेते हुए हिदायत दी कि अधिकारी बैठक में स्वयं उपस्थित हों और पूर्ण जानकारी न रखने वालों को बैठक में कतई न भेजें। सीडीओ ने जवाहर बाग के प्रस्ताव सम्बन्धी पूरी अद्ययतन कार्य योजना के साथ जिलाधिकारी एवं उनका स्थलीय भ्रमण कराने और उचित निर्देश प्राप्त करने के पश्चात प्रस्ताव भिजवाने के आरईएस अभियंता व प्रभारी उद्यान अधिकारी को निर्देश दिये। उन्होंने छाता एवं मांट तहसील भवनों के जीर्णोंद्वार कार्य भी शीघ्रता से गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दियें। 

सीडीओ ने राष्ट्रीय पोषण मिशन, एएनएम सेन्टर्स, टीकाकरण अभियान पीसीपीएनडीटी एक्ट अन्धता निवारण कार्यक्रम, ट्रोमा सेन्टर आदि की विस्तार से समीक्षा करते हुए सुधार के उपाय सुझाये और निर्देश दिये कि आंगनबाडी केन्द्रों को पूरी तरह सक्रिय किया जाय और इनसे सम्बन्धित अभियान आदि की बेसिक शिक्षाधिकारी एवं आंगनबाडियों को सूचना देकर सत्यापन कराया जाय। उन्होंने शासन के निर्देश के क्रम में सम्बन्धित अधिकारियों को भ्रमण कर ग्रामीण कार्यों की सत्यापन रिपोर्ट भिजवाने सहित कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने समाजवादी पेंशन एवं अन्य पेंशन योजनाओं में पात्रों को तत्परता से लाभान्वित करने के निर्देश दिये। श्रम विभाग की शेष योजना में पंजीकरण कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया और कहा कि मजदूरों के लिए यह बहुत ही लाभकारी योजना है जिसमें कतई कोताई न बरती मुख्य विकास अधिकारी ने समाजवादी पौष्टिक आहार योजना, रानी लक्ष्मीबाई पेंशन योजना, आरोग्य निधि जन कल्याणकारी योजना, समाजवादी आवास योजना सहित मुख्यमंत्री घोषणाओं के सभी कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा करते हुए इसी माह कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, सहित अन्य विभागों के सम्बन्धित अधिकारीगण आदि बैठक में उपस्थित रहे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti