कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

मथुरा। थाना राया क्षेत्र के ग्राम परसुआ पैट्रोल पम्प के पास कार ने वाइक में टक्कर मार दी जिससें बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम पिरसुआ के पैट्रोल पम्प के सामने कार संख्या यूपी 80 एएक्स 1599 के अज्ञात चालक ने कार को तेजी व लापरवाही से चलातें हुए सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी जिससें बाइक सवार जितेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहाॅ उपचार के दौरान जितेन्द्र की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजा हैं।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti