मथुरा । थाना छाता अन्तर्गत छाता शुगरमिल राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर तेज गति से आती कार द्वारा एक युवक में टक्कर मार देने से उसकी मौत हो गई। बताया गया कि कार संख्या यूपी 85-4444 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते 32 वर्षीय नरेश में टक्कर मारकर उसे घायल कर दिया। उपचार को ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई उमेश पुत्र कर्ण सिंह निवासी मौहल्ला गंगवान कोसीकलां ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।





