कार न मिलने पर पत्नी की गला घोंटकर हत्या

कार न मिलने पर पत्नी की गला घोंटकर हत्यारक्षाबंधन पर गया था ससुराल 

मथुरा। ससुर द्वारा आॅल्टो कार न देने से क्षुब्ध दामाद ने गला घोंटकर अपनी पत्नी की हत्या कर डाली। चार लोगों के खिलाफ वृन्दावन कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। 

मिली जानकारी के अनुसार किशोरपुरा वृन्दावन निवासी सोनू पुत्र दाऊदयाल का विवाह ढाई वर्ष पूर्व तुलसी पुत्री मुकेश निवासी मटिया कृष्णापुरी अलीगढ़ से हुआ था रक्षाबंधन के दिन सोनू अपनी पत्नी तुलसी को लेकर अलीगढ़ राखी बंधवाने के लिये ले गया था। यहां पर उसने अपने ससुर मुकेश से अल्टो कार की मांग की। मुकेश ने असमर्थता जताते कहा कि वह शादी में बाइक दे चुका है। आगे उसकी सामाथ्र्य नहीं है। इसी बाद से क्षुब्ध होकर सोनू अपनी पत्नी को उसके मायके अलीगढ़ से ले आया और गुरूकुल रोड वृन्दावन में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इस मामले में मृतका के पिता की ओर से सोनू उसके भाई आकाश व सनी तथा मां चमन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti