
मथुरा। जनपद के महिला थाने में विवाहिता ने ससुरालीजनों के विरूद्व दहेज में कार व पाॅच लाख रूपयें की नगदी नहीं लाने पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करना तथा मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल देने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती शिप्रा गौतम पत्नी अभिषेक पुत्री दानबिहारी निवासी 527 रतन छतरी थाना वृन्दावन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति अभिषेक पुत्र सेंवकराम निवासी 27ए वासुदेव पुरी झोरवाड़ा जयपुर राजस्थान सहित चार अन्य परिजनों ने दहेज में पाॅच लाख रूपयें व एक कार की माॅग पुरी नहीं करने पर उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करना तथा मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल देना तथा स्त्री धन को भी हड़प लेने की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दहेज लोभी ससुरालीजनों के विरूद्व कार्यवाही शुरू कर दी हैं।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS