चालक-मालिक ट्रक छोड़ भागे
मथुरा। राशन कालाबाजारी के मामले रोज पकड में आ रहे है बीतीरात भी जिलाधिकारी को मिली सूचना के आधार पर जब सिटी मजिस्टेªट ने यकायक छापेमारी की तो मुख्य राजमार्ग 2 स्थित अनाज मंडी में सड़क किनारे खड़ा ट्रक संख्या यूपी 11 जी 3657 पकड़ में आ गया हालांकि मौके से चालक मालिक तो फरार हो गए लेकिन सरकारी बोरों में लदा गेहूं व चावल लोडेड ट्रक कब्जे में कर लिया गया। अभी तक इस कालाबाजारी के माल के मालिक के विषय में पता नहीं चल सका है। जिलापूर्ति अधिकारी पता करने में लगे हैं। आखिर ये माल किस आढ़त पर डिलीवरी होना था ये भी पता किया जा रहा है। पूरा भरा ट्रक सरकारी माल सहित पकड़े जाने को अधिकारी अच्छी सफलता मान रहे हैं। वहीं इस बात के भी पुख्ता सबूत मिल रहे हैं। कि जनपद में गरीबों के राशन की कालाबाजारी आम बात होती जा रही है कालाबाजारी रोकने के प्रयास में लगे पूर्ति विभाग के अधिकारी आए दिन रिपोर्ट दर्ज भी करा रहे है लेकिन कालाबाजारी में लगे माफिया अपने इरादों से बाज नहीं आ रहे।





