मथुरा। कालिन्दी जेसीज ने स्थानीय होटल में डिस्को धमाल कार्यक्रम का आयोजन किया। सदस्याओं के मनोरंजन के लिए आयोजित कार्यक्रम में सदस्याओं ने बढ़कर चढ़ कर प्रतिभाग किया। गीत संगीत के इस कार्यक्रम में चाकलेट खाओ प्रतियोगिता, बैलून डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सदस्यों के आकर्षक डिस्को हाउजी प्रतियोगिता भी रखी गयी। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षा रश्मि अग्रवाल ने सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्षा रश्मि अग्रवाल, सचिव डौली अग्रवाल, पूर्व अध्यक्षा प्रिया माहेश्वरी, रूपली गर्ग, मीना अग्रवाल, अमला खण्डेलवाल, मीरा अग्रवाल, साधना सरीन, नीता सिंघल, किरन चुग, नीशू अग्रवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शैली शाह व कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन सचिव डौली अग्रवाल द्वारा दिया गया।





