काव्य संग्रह पर साहित्यिक चर्चा गोष्ठी संपन्न

 मथुरा। जमुना जल संस्थान के तत्वाधान में एक साहित्य गोष्ठी का आयोजन श्रीगोवर्धन नाथ मंदिर, छत्ता बाजार में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.चन्द्रकिशोर पाठक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में  प्रतिष्ठित उद्योगपति पं कीर्तिपाल शर्मा रहे। कार्यक्रम का आरम्भ दीप प्रज्जवल कर हुआ। आरम्भ में आचार्य रसिक बिहारी शर्मा ने मंगलाचरण संस्कृत और हिंदी में प्रस्तुत किया। रंगाचार्य लोकेंद्र नाथ कौशिक एवं संस्था के महामंत्री डॉ. ताराचंद शर्मा ने अतिथियों का स्वागत माला एवं पटुका पहना कर किया। इस अवसर पर कवि नवीन .सी.चतुर्वेदी के बृज गजल संग्रह पर चर्चा  की गयी। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. चंद्रकिशोर पाठक ने अपने वक्तव्य में चिंता व्यक्त की कि बृज की प्राचीन साहित्यिक परम्पराएँ लुप्त होती जारही है, ऐसे में ‘पुखराज हवा में उड़ ‘ए ऐं’ एक आशा की किरण है। इस अवसर पर श्रीमती आशा चतुर्वेदी, पूर्व सी.ओ .(उ.प्र. सरकार )रत्नेश चतुर्वेदी ,सर्वश्री बसंत शास्त्री ,राधाबिहारी गोस्वामी ,हरिबाबू कौशिक, छोटा जी  चतुर्वेदी, हरिबाबू शर्मा, चन्द्रशेखर शर्मा ने अपने उद्गार व्यक्त किये। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti