मथुरा। परियोजना अधिकारी डूडा ने अपनी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि श्री काशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना द्वितीय चरण नगर पालिका वृन्दावन में निर्मित आवासों के पात्र लाभार्थियों को आवास संख्या का आवंटन दिनांक 03 जुलाई 2014 को उक्त आवासीय परिसर में किया गया था के क्रम में पात्र पाये गये लाभार्थी अपना आवास आवंटन पत्र 25 मार्च 2015 से किसी भी कार्य दिवस के दिन 07 (सात) दिन के अन्दर अपररान्ह 1ः00 बजे से सांय 5ः00 बजे तक अपने मूल अभिलेख कार्यालय अधीक्षक को दिखाकर प्राप्त कर सकते है। आवास आवंटन हेतु पात्र लाभार्थियों की सूचना नगर पालिका के सूचना पट पर प्रकाशित कर दी गयी है। अतः लाभार्थी अपने समस्त मूल अभिलेखों सहित कार्यालय जिला नगरीय विकास अभिकरण यमुना पार लक्ष्मी नगर महावन बल्देव रोड मथुरा पर उपस्थित होकर आवंटन पत्र प्राप्त करलें अन्यथा समय सीमा के उपरान्त आवास आवंटन निरस्त माना जायेगा।





