किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप

मुस्लिम मंडी स्थित घर के समीप तैनात पुलिस बल ,  
 कस्बा सौंख में किशोरी को भगा ले जाने के आरोपी युवक के घर पर पसरा सन्नाटा, 
अनहोनी की आशंका से पुलिस बल तैनात
सौख समाचार। एक संप्रदाय के युवक द्वारा दूसरे संप्रदाय की लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले ने कस्बा में स्थिति तनाव पूर्ण कर दी है। प्रशासन पूरी मुस्तैदी से शांति व्यवस्था बनाये रखने में जुटा है। 
 जानकारी के अनुसार कस्बा सौख मुस्लिम मंडी निवासी नईम उर्फ सुद्दी उम्र करीब 20 वर्ष शनिवार की देर रात्रि सहजुआ थोक निवासी जाट समाज की एक किशोरी को बहला -फुसलाकर भगा ले गया। इससे कस्बा का माहौल तनावपूर्ण हो गया। जाट बिरादरी के लोग सुबह ही थाने पहुंच गये और आरोपी युवक को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए युवक के खिलाफ रिपोर्ट कर ली। रिपोर्ट किशोरी के भाई रंधीर सिंह ने दर्ज करायी है। युवक के परिजन भी घटना से घबराकर घर छोडकर चले गये हैं। पुलिस ने युवक के घर के पास पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया है। फिलहाल कस्बा में स्थिति सामान्य बनी हुई है। रविवार को पूरे दिन सीओ राजेश कुमार सोनकर ने स्थानीय पुलिस चैकी पर ही कैम्प कर स्थिति को संभाले रखा। पुलिस ने शक आधार पर कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया हुआ है। 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti