मथुरा । राया थाने की चैकी बिचपुरी अंतर्गत गांव खलूआ से एक 15 वर्षीय किशोरी को नामजद सहित पांच लोग बहला फुसलाकर भगा ले गये। इस संबंध में लड़की के पिता लालाराम पुत्र बदनसिंह निवासी खलूआ ने हाकिम सिंह पुत्र सौदान सिंह निवासी नगला बलराम इगलास अलीगढ आदि पांच लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।





