मथुरा। बलदेव कस्बे के बस स्टैण्ड के निकट स्थित खादी ग्रामोद्योग के सामने रहने वाले एक किशोर ने बीतीरात पंखे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं लग सका है। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मिली जानकारी के अनुसार सोनू उर्फ सीपी 17 वर्ष पुत्र केशव पांडे का शव आज उसके घर के कमरे में छत के पंखे से धोती के सहारे झूलता मिला। सुबह जब सोनू के परिजन जागे और उन्होंने उसे जगाने का प्रयास किया। लेकिन सोनू के कमरे से कोई आवाज वापस न आने पर जब परिजनों ने जंगले से झांककर देखा तो वह अवाक रहे गए। सोनू का शव छत के पंखे से झूल रहा था। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे तोड़कर मृतक का शव उतरवाया और पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना को लेकर परिजन और आसपास के लोग कुछ भी बता नहीं पा रहे हैं, जिससे मामला संदिग्ध बना हुआ है।





