किसानों की नष्ट हुई फसलों के मुआवजे को लेकर रालोद ने किया प्रदर्शन

मथुरा। मांट विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने आज उपजिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। विधानसभा क्षेत्र से रालोद के पूर्व प्रत्याशी योगेश नौहवार के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने प्रदर्शन में भाग लेते बताया कि प्राकृतिक आपदा अधिक वर्षा से किसानों की हजारों हैक्टेयर फसल बारिश के पानी से बर्वाद हो गई है। जिसका जल्द सर्वे कराकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से मुआवजा दिलाया जाये। किसानों ने बताया कि बरसात का पानी भर जाने से धान, बाजरा, वन, अरहर आदि फसलें पानी से पूरी तरह खत्म हो चुकी है। जिससे किसानों को काफी परेशानी है। अधिकारियो को समस्या से अवगत कराने के बाद भी इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री सहित निचले स्तर तक के अधिकारियों को जानकारी दे दी गई लेकिन अभी तक जिला प्रशासन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। रालोद नेताओं ने कहा कि आठ दिन के अन्दर मुआवजा नहीं दिया गया तो रालोद कार्यकर्ता किसानों के साथ मांट तहसील पर अनिश्चितकालीन धरने को बाध्य होंगे। जिन गांव में नुकसान हुआ है उनमें देरा, जरारा, सिंकदरपुर, नाबली, सामन्ता की घढी, मकरन्द घढ़ी, भूरेका, हसनपुर, जरेलिया, ईखू, जटपुरा, आयरा, आसफाबाद, आमानुल्लाहपुर, लोहई, भालई, गढ़, डडीसरा, डडीसरी, कराहरी, भदननवारा नयाबांस आदि शामिल है। इस अवसर पर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम सदानंद गुप्ता को दिया। युवा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह, मीडिया प्रभारी पवन चतुर्वेदी, नीरज सौलंकी, चतुर्भुज निषाद, चैधरी ओमप्रकाश सहित रालोद नेता मौजूद थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti