-फसलों का नही मिल रहा समर्थन मूल्य
मथुरा। फसलों का समर्थन मूल्य न मिलने से किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। खेतीबाड़ी करने वाले किसानों की लागत दो रूपये आ रही है और आमदनी पचास पैसे है। बैंक एवं बिजली विभाग वसूली में डंडा कर रहा है। राजस्व कर्मी आये दिन तकादा करने गांव में पहुच जाते है। कस्बा छाता के गांव दौताना के किसान जाहिद अली लम्बरदार, मलखान सिंह सैनी, पूर्व प्रधान गिरवर सिंह, गांव चंदौरी के महीपाल चैधरी, गौहारी के पदम सिंह चैधरी,, खायरा के देवो गोस्वामी, ब्रजेश, आदि का कहना कि केन्द्र व राज्य सारकारें किसानो का शोषण कर रही है। किसानी फसलों का रेट निर्धारित नही किया गया है। धन्ना सेठ आणतिया भोले भाले किसानो से औनेपौने रेटों में खरीद रहे है। किसानो ने जिलाधिकारी व प्रदेश सरकार से किसानो फसलों का समर्थन मूल्य घोषित करने की मांग की है।





