किसान इण्टर कालेज का 65वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न

मथुरा। किसान इण्टर कालेज सौंख खेड़ा का पैंसठवां स्थापना दिवस एवं वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं शिक्षकों और क्षेत्र के लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। कार्यक्रम का शुभारम्भ गायत्री परिवार के यज्ञ से शुरु हुआ जो चरनलाल शर्मा, ओंकार सिंह जायस और रमाकान्त ने संयुक्त रूप से कराया। पोस्टर प्रदर्शनी का उद्घाटन संयुक्त रूप से पद्म सरोज चूड़ामणि गोपाल, विश्व बन्धु, मुख्य अतिथि और पूर्व छात्र नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से किया। विद्यालय के संस्थापक प्रबन्धक स्व0 पुरुषोत्तम लाल चूड़ामणि एवं ओंकार सिंह फौजदार के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात् जूनियर एवं सीनियर वर्ग के छात्र छात्राओं को खेलकूद, चित्रकला, रंगोली एवं मेंहदी आदि प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। विद्यालय में घटती उपस्थिति को बढ़ाने के लिए ऐसे 80 छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया जिनकी फरवरी माह में सर्वाधिक उपस्थिति थी। मुख्य अतिथि विश्व बन्धु मिश्र के साथ सपा प्रदेश सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मिथलेश के पति रामवीर सिंह भरंगर, पद्म प्रोफेसर सरोज चूड़ामणि गोपाल, विद्यालय के उपाध्यक्ष कुशलपाल सिंह पूर्व विधायक, विद्यालय के प्रथम बैच के छात्र रामेश्वर दयाल अग्रवाल, शिव सिंह जिला पंचायत सदस्य, चन्द्रभान बीडीसी सदस्य, नारायण सिंह, सत्यवीर सिंह प्रधान नगला अर्जुन, रवीन्द्र सिंह बीडीसी सदस्य आदि ने छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए। छात्र छात्राओं द्वारा विद्यालय प्रांगण में लगाई गई बच्ची बचाओ और प्रदूषण के तहत पोस्टर प्रदर्शनी को लोगों ने सहारा। मुख्य अतिथि उप जिला अधिकारी महावन ने पोस्टर प्रदर्शनी की भूरि भूरि प्रशंसा की। ग्रामीणों ने भी प्रदर्शनी को देखकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि विश्वभूषण मिश्र ने छात्र छात्राओं को महिला सशक्तीकरण पर अपनी एक स्वरचित कविता सुनाते हुए प्रदर्शनी पोस्टर लगाने वाले छात्र छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर ऐसे आदर्श विद्यालय की में कल्पना भी नहीं करता था लेकिन आज इस विद्यालय में मुझे आने का अवसर मिला, यह मेरा सौभाग्य है। पद्म श्री सरोज चूड़ामणि गोपाल, विद्यालय के उपाध्यक्ष कुशलपाल सिंह, पूर्व छात्र नारायण सिंह, नगला अर्जुन के प्रधान सत्यवीर सिंह, विद्यालय के पूर्व छात्र राधाचरण सारस्वत, विद्यालय के पूर्व शिक्षक अशोक सारस्वत आदि ने भी छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के स्थापना दिवस पर बधाई दी। साथ ही विद्यालय को एक बार पुनः विगत दो दशक में खोए हुए गौरव को पुनः ऊँचाइयों पर पहुँचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ की सामान्य बैठक आयोजित की गई जिसमें पूर्व छात्रों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की और भविष्य में विद्यालय में संगठन द्वारा सहयोग किए जाने का वायदा किया गया। संगठन को आगे बढ़ाए जाने के लिए उपस्थित पूर्व छात्रों ने कार्यकारिणी का गठन किया जो भविष्य में पूर्व छात्रों को विद्यालय के हित में जोड़ने व विकास कार्यों में सहयोग करेगी। समारोह को सफल बनाने में विद्यालय के संयुक्त प्रबन्धक दर्याव सिंह, सत्य प्रकाश, वीरी सिंह, विमल, रविन्द्र, सत्यवीर सिंह, हीरा सिंह के अलावा शिक्षक और कर्मचारी आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन लोकेन्द्र कुमार सारस्वत और देवेन्द्र परिहार ने संयुक्त रूप से, धन्यवाद ज्ञापन प्रबन्धक केके चूड़ामणि ने किया। उन्होंने विद्यालय में सहयोग देने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti