मथुरा। आगामी 30 अप्रैल को कृषि विज्ञान केंद्र, पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान के तत्वावधान में विश्वविद्यालय परिसर में फसल बीमा योजना पर आधारित एक दिवसीय किसान जागरूकता सम्मेलन एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इस अवसर पर विषय विशेषज्ञों एवं अधिकारियों द्वारा किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, राष्टृीय गोकुल मिशन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, नीम कोटिड यूरिया तथा अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। सम्मेलन में कृषि एवं पशुपालन से जुडे जनपद के सभी अधिकारी भाग लेंगे। सांसद हेमा मालिनी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के उप महानिदेशक (कृषि प्रसार) ए.के.सिंह सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगेे। कुलपति प्रोफेसर के.एम.एल.पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हेतु जनपद के किसानों, पशु- पालकों एवं प्रसार कर्मियों को उनकी अधिकाधिक जानकारी प्रदान करना है।
कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक एस.के.मिश्रा ने जनपद के किसानों, पशुपालकों एवं कृषि से जुडे गैर सरकारी संगठनों से अपील की है कि वे किसान सम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में पधार कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के अवसर का लाभ उठायें।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS