किसान दिवस का आयोजन आज

मथुरा। उप कृषि निदेशक ने किसान भाईयों को सूचित किया है, कि दिनांक 21 जनवरी 2015 को विकास खण्ड मथुरा के सभागार में जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया जायेगा, जिसमें कृषकों की कृषि से सम्बन्धित समस्याओं का मौके पर ही निदान किया जायेगा। अतः किसान भाईयों से अनुरोध है कि आप दिनांक 21 जनवरी 2015 को विकासखण्ड मथुरा के सभागार में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समस्याओं का निदान पायें, साथ ही कृषि की नवीनतम तकनीकी जानकारी प्राप्त कर लाभ उठायें।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti