किसान दिवस का आयोजन कल

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कल (बुधवार) को विकासखण्ड, मथुरा के सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया जायेगा, जिसमें कृषकों की कृषि से सम्बन्धित समस्याओं का मौके पर ही निदान होगा। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा नवीन तकनीकी की जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी।

अतः किसान भाईयों से अनुरोध है कि विकासखण्ड, मथुरा के सभागार में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समस्याओं का निदान पायें साथ ही कृषि नवीनतम तकनीकी जानकारी प्राप्त कर लाभ उठायें।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti