किसान दिवस के रूप में मनायेगें चौ. चरण सिंह का जन्मदिन

किसान दिवस के रूप में मनायेगें चौ. चरण सिंह का जन्मदिनसौंख । सपा के स्थानीय कार्यकार्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया। और सपा के गोवर्धन विधानसभा के प्रत्याशी ठा. किशोर सिंह ने बताया कि किसानों के मसीहा चरण सिंह का जन्मदिन किसान दिवस के रूप आगामी 23 दिसम्बर को 11 बजे रामलीला मैदान पर मनाया जायेगा। कार्यक्रम दौरान मुख्यअथ्ति प्रदेश के मंत्री और एमएलसी राकेश यादव क्षेत्रीय शहीदों के परिजनों और किसानों को सम्मानित किया जायेगा। और इससे पूर्व नरदेव और राजबाला द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगें। इस मौके पर सपा के जिला सचिव लक्ष्मन कुशवाह, राजेद्या प्रधान, कप्तान सिंह, नीरज शर्मा, पूर्व प्रधान लक्ष्मण सिंह, अंसार कुरैशी, भूपेन्द्र चौधरी, राजभान सिंह, चन्द्रपाल सिंह, हरपाल सिंह आदि कार्यकार्ता मौजूद रहे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti