किसान सभा के नेतृत्व में

 टैंक चैराहे पर प्रदर्शन करते उप्र किसान सभा के कार्यकर्ता 

मजदूरों और महिलाओं ने निकाला प्रदर्शन

मथुरा। उत्तर प्रदेश किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने आज टैंक चैराहे से एक प्रदर्शन निकाला जिसमें सूखा एवं ओलावृष्टि का 15 हजार रूपये प्रति एकड़ मुआवजा व बीमा राशि शीघ्र दिलाने, सरकारी व सहकारी कर्ज माफ करने, रजवाह माइनरों की सफाई, खुदाई कराकर समुचित पानी दिलवाने, किसानों को 18 घंटे मुफ्त बिजली देने, समस्त वृद्ध महिला पुरूषों को तीन हजार मासिक वृद्धावस्था पेंशन, गांव की सड़कों को चैड़ा करने की मांग की गयी। इस अवसर पर किसान नेताओं ने कहा कि हम बड़ी उम्मीद से सरकार चुनते हैं। नेता वायदा करते हैं। मंहगाई भ्रष्टाचार खत्म होगा। किसान, मजदूर, नौजवानों के अच्छे दिन आयेंगे। मुसीबत में मुआवजा व कर्ज माफ होगा। धान, गन्ना, गेंहू, आलू के दाम लागत से पचास प्रतिशत अधिक मिलेंगे लेकिन धान लुट गया, काले धन का अता पता नहीं है। 

अफसरों का सातवां वित्त आयोग, किसान के डा. स्वामीनाथन आयोग मंजूरी के चुनावी वायदे अभी तक नजर नहीं आते। किसान मुसीबत में है। बेरोजगारी भत्ता बंद कर दिया गया है। किसान अब खेत बेचने, आत्महत्या करने और अपराधी करने को मजबूर हो गया है। इस अवसर पर राधा चैधरी, पूरनमल शर्मा, जगदीश शर्मा, छीतरसिंह, नवल सिंह चैधरी, थान सिंह सहित काफी संख्या में किसान, मजदूर मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti