किसान सम्मान दिवस-गोष्ठी आज

मथुरा। जिलाधिकारी नितिन बंसल की अध्यक्षता में कल (आज) 23 दिसम्बर को पूर्वान्ह 10.30 बजे से यहां जबाहर बाग परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर किसान सम्मान दिवस, कृषि गोष्ठी एवं किसान मेला का आयोजन किया जा रहा है।

उप कृषि निदेशक राकेश बाबू ने जानकारी देेते हुए बताया कि इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषि संबंधी समस्याओं का मौके पर निदान करने के साथ नवीन कृषि तकनीकियों की भी जानकारी दी जायेगी। साथ ही कृषकों को मानव चालित नैपसेक स्प्रेयर मशीन भी उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होंने कृषकों से अधिकाधिक संख्या में पधारकर लाभ उठाने और नैपसेक स्प्रे मशीन क्रय हेतु खेत की खतौनी, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की छायाप्रति साथ लाने की अपील की है ताकि इसकी अनुदान राशि कृषकों के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से स्थानान्तरित की जा सके। उप कृषि निदेशक ने सभी उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे इस अवसर पर अपने अधीनस्थ क्षेत्रीय कर्मचारियों की कम से कम 5-5 कृषकों के साथ भागीदारी सुनिश्चित करें।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti