कुण्डो जलस्त्रोतों को सहेजने की है वर्तमान में आवश्यकता रू गुरू शरणानन्द जी महाराज

मथुरा। गोवर्धन परिक्रमा में श्री गिर्राज महाराज की तलहटी में स्थित कार्षि्ण कुण्ड पर यमुना मिशन द्वारा आरती एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यमुना मिशन द्वारा कार्षि्ण कुण्ड का जीर्णोद्घार कर उसको नवीन स्वरूप प्रदान किया गया है। 

सोमवार सांय को पूज्य कार्षि्ण गुरू शरणानन्द जी महाराज एवं मलूक पीठाधिश्वर पूज्य संत श्री राजेन्द्र दास जी महाराज द्वारा कार्षि्ण कुण्ड पर वृक्षारोपण व गिर्राज महाराज की आरती की गई। इस अवसर पर गुरू शरणानन्द जी महाराज ने कहा कि वृक्ष और जलस्त्रोत हमारे पर्यावरण का मुख्य आधार है इनकी हमें रक्षा सुरक्षा करने की आवश्यकता है। जल की निरन्तर होती कमी को देख सभी को जल के संरक्षण की ओर विशेष ध्यान देना होगा और जल संरक्षण का प्रमुख साधन हमारे कुण्ड है जो अनेक पुराणिक कथाओं को समेटे जल संरक्षण का सबसे अच्छा विकल्प है हमें ब्रज के सभी कुण्डों का जीर्णोद्घार कर उन्हे संरक्षित करना होगा। उन्होने यमुना मिशन द्वारा कार्षि्ण कुण्ड के कराये गये जीर्णोद्घार को सराहा और कहा कि ऐसे ही सभी कुण्डो को स्वच्छ एवं हरे भरे वातावरण से परिपूर्ण करना होगा। मलूक पीठाधिश्वर संत श्री राजेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि वृक्ष हमें जीवन के लिये आवश्यक प्राणवायु प्रदान करते है। ब्रज को हरा भरा बनाने के लिये हम सभी को हर वर्ष कम से कम एक पौधे का रोपण अवश्य करना चाहिये। यह बडे ही पुण्य का कार्य है। वृक्षारोपण के पश्चात् यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य व बडे श्रद्घा भाव से श्री गिर्राज महाराज की भव्य आरती की गई । 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti