कलैक्ट्रेट सभागार में राज्य पोषण मिशन की बैठक लेते हुए डीएम राजेश कुमार एवं अन्य
लापरवाही बरतने वाली आॅगनबाडि़यों के विरूद्ध होगी कड़ी कार्यवाही- राजेश कुमार
मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कुपोषण के प्रति गम्भीर रवैया अपनाते हुए कहा कि कुपोषण के प्रति लापरवाही एंव शिथिलता बरतने वाली आॅगनबाड़ी कार्यकत्रियों एंव उनकी सहायिकाओं के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। श्री कुमार आज यहाॅ कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में राज्य पोषण मिशन की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने कुपोषण के प्रति गम्भीरता दिखाते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिये कि बैठक में जो नोडल अधिकारी उपस्थित नहीं हुए हैं उनकी ओर से स्पष्टीकरण माॅगा जाये कि क्यों न उनका एक दिन का वेतन रोक दिया जाये। उन्होने यह भी कहा कि आॅगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका की कोशिश होनी चाहिये कि रेड जोन एंव यलो जोन के बच्चों के साथ 2 उनके माता पिता भी अनिवार्य रूप से आॅगनबाड़ी केन्द्रों पर आये और उनको समुचित मात्रा में पंजीरी उपलब्ध कराई जाये और खिलाई जाये। उन्होंने नोडल अधिकारियों से कहा कि बिना फोटोग्राॅफ के उनका निरीक्षण मान्य नहीं होगा। उन्होने यह भी कहा कि कुपोषित बच्चों का वजन अनिवार्य रूप से कराया जाये और एक ही मशीन का प्रयोग किया जाये तथा बार-2 मशीन को बदला न जाये। उन्हांेने यह भी निर्देश दिये कि जो बच्चे रेड जोन में हैं उन्हे प्रयास करके येलो जोन में तथा येलो जोन के बच्चे को ग्रीन जोन में लाने का प्रयास किया जाये। श्री कुमार ने कहा कि जब तक कुपोषित बच्चों के माता पिता को मोटीवेट नहीं किया जायेगा तब तक कुपोषित बच्चों में सुधार नहीं लाया जा सकता। उन्होंने कहा कि इसके लिए कैम्प भी लगाये जाये और कैम्प में गर्भवती महिलाओं को अनिवार्य रूप से बुलाया जाये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये हैं कि प्रत्येक माह की 20 तारीख तक रिपोर्ट आने के बाद ही आॅगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का वेतन रिलीज किया जाये। उन्होने कड़ा रूख अपनाते हुए कहा कि यदि 06 माह में रेड़ जोन के बच्चे येलो जोन में तथा येलो जोन के बच्चो ग्रीन जोन में नहीं आते हैं तो आॅगनबाड़ी कार्यकत्रियों एंव सहायिकाओं को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण माॅगा जाये कि क्यों न उन्हे बर्खास्त कर दिया जाये। उन्होने यह भी कहा कि कुपोषण एक गम्भीर विषय है। सभी नोडल अधिकारी गम्भीरता से लें और बैठक में अनिवार्य रूप से आयें। बिना अनुमति के बैठक में अनुपस्थित रहने वाले नोडल अधिकारियों के बिरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। बैठक में जिला विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी, एसीएमओ डा0 राजेन्द्र सिंह, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार दत्तात्रेय सहित अन्य विभागों के नोडल अधिकारी उपस्थित थे।





