कुपोषित लड़कियों पर विशेष ध्यान दिया जाये- डीएम राजेश कुमार

जिलाधिकारी ने पोषण मिशन योजना की समीक्षा बैठक में दिये दिशा निर्देश 

कलैक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम राजेश कुमार एवं अन्य

 

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में पोषण मिशन योजना की समीक्षा बैठक कलेक्टेªट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि धनगाॅव, महोली, पलसों सहित जिन गाॅवों में बच्चों को चिकित्सा की आवश्यकता है वहॅा टीम भेजकर शीघ्र ही बच्चों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाये। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये है कि पोषाहार वितरण में किसी ीाी प्रकार की लापरवाही न बरती जायें वे स्वयं गाॅव तथा केन्द्रों पर जाकर अपनी निगरानी पोषाहार का वितरण करायें, यदि किसी कुपोषित बच्चे को अतिरक्त पुष्टाहार की जरूरत हो तो उसे अतिरिक्त पुष्टाहार भी दिया जाये। इस कार्य को अपने अधीनस्थों पर न छोड़कर स्वयं अपनी निगरानी में कुपोषित बच्चों को पुष्टाहार वितरण करायेें। उन्होंने बच्चों का लगातार वजन आदि कराने के भी निर्देश दिये। 

जिलाधिकारी ने लड़कों की अपेक्षा कुपोषित लड़कियों की संख्या अधिक पाये जाने पर चिन्ता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अविभावको से स्वयं सम्पर्क कर उनको चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराते हुए अच्छी गुणवत्ता वाला पुष्टाहार लड़कियों सहित अन्य बच्चों को भी उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि आॅगनवाड़ी कार्यकत्री,सी0डी0पी0ओ0 तथा पोषण मिशन में लगे हुए अन्य सभी अधिकारी अपने सभी दायित्वों को पूर्ण निष्ठा के सााि निर्वहन करें पर्याप्त मात्रा में उन्हेंने पुष्टाहार दिया जायें ताकि शीघ्र से शीघ्र कुपोषण का उन्मूलन किया जा सके। इस अवसर पर सभी विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti