कुष्ठ रोगियों को सामान वितरित

मथुरा। मकर संक्रान्ति के पावन पर्व पर नर सेवा नारायण सेवा संकल्प से प्रतिबद्व जायन्ट्स ग्रुप आफ मथुरा जागृति की सदस्याओं ने अघ्यक्ष कल्पना गर्ग ने नेत्तृव में वृंदावन स्थित आश्रम मे ंकुष्ठ रोग से पीडि़त लोगों को भीषण ठण्ड से सहायतार्थ गर्म रजाईयाॅ, गददे, कम्बल, कपड़े, स्वेटर, रेवड़ी, फल एंव मिठाईयाॅ आदि वितरित की। इस अवसर पर अध्यक्षा कल्पना गर्ग ने कहा की कुष्ठ रोगियों की सेवा के लिए हमारी संस्था हमेश आगे रहेगी। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्याओं ने कुष्ठ रोगियों को मकर संक्रान्ति व लोहड़ी पर्व की शुभकामना भी दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्षा कल्पना गर्ग, संस्थापिका लता अग्रवाल, उपाघ्यक्ष ममता जिंदल, सोनू वर्मा, शिखा अग्रवाल, विशाखा अग्रवाल, प्रशासनिक निदेशक वीना गर्ग, कविता माहेश्वरी अंजूसूद, सीमा गुप्ता, राखी गर्ग, छाया गुप्ता, रश्मि अग्रवाल, नीलम गुड़ेरा आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti