कुसुम सरोवर पर छात्र छात्राओं ने चलाया सफाई अभियान

कुसुम सरोवर पर सफाई अभियान चलाते छात्र छात्रा

गोवर्धन। विगत रोज सैकडों छात्र छात्राओं ने गोवर्धन के राधाकुण्ड परिक्रमा मार्ग स्थित पौराणिक धरोहर कुसुम सरोवर की छतरियों का अवलोकन कर स्वच्छता अभियान चलाया। डीयू के बायो एवं एचएसपीटी ग्रुप राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत ग्रुप के छात्र एवं छात्राओं ने स्वच्छता अभियान के साथ नई सोच, एवं बडे जुनून के साथ लोगों को सन्देह दिया कि स्वच्छ भारत निर्मल भारत बनाने के लिये हम सव बृजबासियों को आगे आना पडेगा और गन्दगी फेलाने वाले लोगों को सफाई के लिये जागरूक करना पडेगा जिससे कि बिदेशों से भारत आने वाले शैलानियों द्वारा भारत में गन्दगी के फोटो ग्राफ खींचकर बदनाम न करे। बही ग्रुप के बरिष्ठ छात्र नन्द किशोर, सचिन शर्मा ने बताया कि आज छात्र छात्राओं द्वारा स्वच्छता अभियान में कुसुम सरोवर की सीढियाॅ घाट एवं छतरियों में पडे गन्दगी के ढेरों को उठाकर कूडेदान में डाला गया। कुसुम सरोवर जैसी पौराणिक धरोहरों पर गन्दगी फेलाने बाले लोगों से अपील करते है कि जगह जगह गन्दगी न डाले। इस मौके पर बिहारी लाल शर्मा चतुर्भज जुगनु गोविन्द शरण रोहित बर्षा गौस्वामी हेमेन्द्र बिकास आदि सैकडों छात्र छात्रा उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti