मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित कई वीवीआईपी हो सकते है अतिथि
कुसुम सरोवर पर प्रस्तावित प्रकाश पर्व की तैयारियों का निरीक्षण करते डीएम राजेश कुमार एवं अन्य
गोवर्धन। भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं से मोहित होकर ब्रज मण्डल की ओर चैतन्य महाप्रभु द्वारा ब्रज में प्रवेश करने की लीला को प्रकाश पर्व के रूप में मनाने की तैयारी की जा रही है। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज जिलाधिकारी राजेश कुमार एसपी सिटी शैलष कुमार पाण्डेय एवं आयोजकों की टीम ने आज गिरिराज धाम के विश्व विख्यात कुसुम सरोवर का स्थलीय निरीक्षण किया। संभावना जताई जा रही है कि इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शिरकत कर सकते है। आगामी 17 नवम्बर को प्रस्तावित इस कार्यक्रम में सरोवर के बीचों बीच विभिन्न आयोजन दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिये प्रस्तावित है। फिलहाल इस कार्यक्रम की वृहद कार्ययोजना बनाई जा रही है। इसी को लेकर आज जिलाधिकारी राजेश कुमार के साथ उप जिलाधिकारी राजेश कुमार ने मौके पर निरीक्षण कर पुरातात्विक धरोहर कुसुम सरोवर को कोई भी हानि न पहुंचे इस द्रष्टिकोण से कार्ययोजना की तैयारियों का निरीक्षण किया। वहीं पुलिस अधीक्षक नगर शैलेष कुमार पाण्डेय ने सुरक्षा के मानकों एवं तैयारियों की रूपरेखा तैयार की। इस मौके पर आयोजक मण्डल के अभिषेक गोस्वामी के सहयोगीगण मौके पर उपस्थित रहे। वहीं पुरातत्व विभाग की टीम भी इस मौके पर पुरातात्विक स्मारक के संरक्षण के सुझाव देते रहे।





