कृभको द्वारा आयोजित किसान गोष्ठी का समापन

कृभकों द्वारा आयोजित किसान गोष्ठी का दृश्य

राया। कृषक भारती को आॅपरेटिव लिमिटेड(कृभकों) ग्राम गुद्दर सौर विकास खण्ड राया जनपद मथुरा में किसान गोष्ठर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकडों किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री श्यामसुन्दर शर्मा सहायक निर्देशक संभागीय कृषि परीक्षण एवं शोध केन्द्र राया जनपद मथुरा थे। इस अवसर पर गजेन्द्र कुमार प्रबन्धक विपरण कृभकों मथुरा एवं जितेन्द्र कुमार प्रभारी कृषक भारती सेवा केन्द्र राया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचाालन करते हुए श्री जितेन्द्र कुमार प्रभारी कृषक भारती सेवा केन्द्र राया द्वारा कृषकों को बताया गया कि इस राया सेवा केन्द्र पर यूरिया, नीम लेपि यूरिया, डीऐपी, पुटास, जैव खाद्य एवं कम्पोस्ट खाद्य सरकारी उपलब्ध है। गजेन्द्र कुमार द्वारा किसानों से अपील की गयी अपने खेतों से मिट्टी के नमूने लाकर कृभकों को उपलब्ध करायें। जहाॅ इनकी जाॅच पूर्णत कम्प्यूटराईज्र्ड मशीनों से कराकर निः शुल्क परिणाम वितरत किया जायेगा। और किसानों को मिट्टी की नमूना गुहण करने का तरीका भी बताया गया। भूमि लम्बे समय टिकाऊ खेती लेनंे के लिए किसानों को रसायनिक खाद्यों के साथ जैव उर्वरकों एवं जीवांश खाद्यों का अवश्य प्रयोग करना चाहिए। जैव उर्वरकों के प्रयोग के लिए जहाॅ 10 प्रतिशत उत्पादन में वृद्धि होती है। वहीं उत्पादन लागत में 10 15 प्रतिशत कमी आती है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्यामसुन्दर शर्मा सहायक निर्देशक संभावीय कृषि परीक्षण एवं शोध केन्द्र ने कृषकों को आवाहन किया कि वे हरी खाद्य जीवांश खाद्य का प्रयोग अवश्य करें। और इस समय खेतों में खडी विभिन्न फसलों में लगने वाली बीमारियों कीट नियंत्रण के उपाय सुझाये। इस समय मॅूग की फसलों पर नियंत्रण हेतु रौमौर नामक कृषि रसायन का प्रयोग करने की सलाह दी। कार्यक्रम को सफल बनाने सुरेश सिंह, पं0 सत्यदेव, सेवाराम, नाहर सिंह सूबेदार, मोहन सिंह, सीताराम, शिव सिंह बाबूलाल, श्यामसिंह आदि का विशेष योगदान रहा।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti