यमुना मिशन द्वारा कृष्णगंगा घाट से गउघाट तक घाटों को पुनः निकाल कर उनका जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण किया गया। यमुना मिशन द्वारा मोक्षधाम से लेकर स्वामी घाट तक नगर के 6 मुख्य मार्गो को जोड़ने वाली एक सड़क का निर्माण कराया गया है। यमुना मिशन द्वारा कृष्णगंगा के सामने वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया है। यमुना मिशन के पं अनिल शर्मा जी एवं यमुना मिशन के कार्यकर्तओं द्वारा मोक्ष धाम से लेकर स्वामी घाट यमुना मिशन द्वारा कार्यो से आये बदलाव एवं वहाॅ की स्थिति देखने के लिये मोक्ष धाम से लेकर स्वामी घाट सभी घाटों एवं नवनिर्मित मार्ग का निरिक्षण किया। यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि कृष्णगंगा घाट के सामने घाटों वाली यमुना के किनारे सुन्दर वृक्ष लगाये जा रहे है तथ घाटों वाली यमुना के किनारे किनारे बडे स्तर पर गुलाब, गेंदा, चमेली एवं अन्य कई प्रकार के फूल वाले पौधे लगाये जा रहे है जब इन पौधो पर फूल खिलेगे तो यहाॅ का दृश्य देखने लायक होगा तथा पूरा वातावरण पुष्पों की सुगन्ध से महकेगा।
इस अवसर पर पन्नालाल शर्मा, मुकेश ठाकुर, लपुटी पंडित, महेश शर्मा, मोनू पंडित, मनीष, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।





