केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे का सड़क हादसे में निधन

नई दिल्ली : नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे का एक सड़क हादसे में निधन हो गया। उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था।

हादसे के बाद उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और बीजेपी के कई बड़े नेता एम्स पहुंच गए हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री हर्षवर्धन ने मुंडे के निधन की जानकारी मीडिया को दी।

सूत्रों के मुताबिक गोपनाथ मुंडे मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट के लिए घर से निकले थे। मोती बाग के पास उनकी कार का एक्सिडेंट हो गया। इस हादसे में मुंडे की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मुंडे भी बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें तुरंत एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया।

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुण्डे के निधन पर उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह और महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने शोक प्रकट किया है।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login