मथुरा। बहुजन समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन मगोर्रा के जनता विद्य़ालय इंटर कालेज में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य व बसपा के जोनल काॅर्डीनेटर सुनील चित्तौड़ ने कहा कि विकास की बात करने वाली केन्द्र सरकार अब पूंजीपतियों की सरकार बनकर रह गयी है। उन्होंने केन्द्र सरकार को ढौगी सरकार बताते कहा कि सपा सरकार ने प्रदेश में भंय का माहौल व्याप्त है।
आज बहन बेटी घर से बहार जाती है तो उसका यह नही माले कि वह सुरक्षित घर लौटेगी कि नही। केन्द्र और राज्य सरकार जनता को गुमराह कर रही है। क्षेत्रीय विधायक राजकुमार रावत ने बसपा को दलितों, गरीबों मजदूरों और किसानों का हितैषी बताते कहा कि गरीबों की थाली से भोजन गयाब है और प्रदेश में बिजली नही है कनैक्शन है, कनैक्शन नही है तो तीन-तीन गुना बिजली का बिल है। आज प्रदेश में बिजली, पानी, सड़क आदि समस्याओं से हा-हाकार मचा हुआ है। कानून व्यवस्था सपा सरकार की मोहताज हो गई है। किसानों को खेती करने के लिये नहरों और रजवाहों में पानी के दर्शन नही है।
उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, प्रेमसिंह माहौर ने करीब 85 किलो सिक्के जोनल काॅर्डीनेटर सुनील चित्तौड़ को भेंट किये। इस मौके पर काॅर्डीनेटर विक्रम सिंह, मंडल काॅर्डीनेटर संघरतन सेठी, जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश कर्दम, गिर्राज प्रसाद गोला, जिला योजना समिति के सदस्य प्रतिनिधि प्रेमसिंह कोली, रामवीर सिंह, कुन्दनसिंह बघेल, पूर्व प्रधान परभाती कोली, लच्छो सिंह, बाबूलाल आदि मौजूद थे।





