
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट) परीक्षा, 2013 के साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण का आयोजन 16 जून से 4 जुलाई तक नई दिल्ली स्थित आयोग के कार्यालय में होगा।
किसी उम्मीदवार को बुलावा-पत्र प्राप्त नहीं मिला हो तो वह टेलीफोन संख्या- 011-23386281 पर संपर्क कर सकता है। इसके लिए फैक्स संख्या- 011-23387310 पर भी संदेश भेजा जा सकता है। उम्मीदवार किसी भी कार्य दिवस में संघ लोक सेवा आयोग के परिसर में गेट सी के निकट स्थित सुविधा काउंटर में व्यक्तिगत रूप से अथवा टेलीफोन नंबर 011-23381125, 011-23385271/011-23098543 पर संपर्क कर सकते हैं। साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण का कार्यक्रम संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट Upsc.gov.in पर भी उपलब्ध है।
यदि किसी उम्मीदवार को बुलावा-पत्र प्राप्त नहीं होता है, तो वह उन्हें भेजे गए ई-मेल संदेश को भी डाउनलोड कर सकता है और निर्धारित तिथि एवं सत्र पर साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकता है। उम्मीदवारों को अपनी आयु, शैक्षिक योग्यता, जाति/समुदाय प्रमाण-पत्र, भूतपूर्व सैनिक/सिविलियन सरकारी कर्मचारी/जम्मू व कश्मीर प्रवासी प्रमाण पत्र, यदि पहले से कार्यरत हैं तो विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र से संबंधित सभी मूल दस्तावेजों को अपने साथ लाना होगा। साक्षात्कार के समय उपरोक्त मूल दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर साक्षात्कार में उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।





