जीएलए विश्वविद्यालय के पाॅलीटेक्निक में कैंपस रिक्रूटमेंट के दौरान कंपनी के अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट करते डिप्लोमा के प्रधानाचार्य साथ हैं शिक्षकगण।
मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय पाॅलीटेक्निक के इलैक्ट्रिकल, सिविल एवं मैकेनिकल के छात्रों को सुनहरे भविष्य का तोहफा मिला है, जिसमें से इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के सभी छात्रों का चयन जानी-मानी कंपनियों में विशेष पैकेज पर हुआ है। विश्वविद्यालय के टेªनिंग एण्ड प्लेसमेंट विभाग के जनरल मैनेजर सौरभ गोयल ने बताया कि सभी कंपनियों से आये अधिकारियों ने सर्वप्रथम विद्यार्थियों का टेस्ट कराया इसके बाद टेस्ट में सफल छात्रों का साक्षात्कार हुआ और साक्षात्कार में सफल हुए 71 विद्यार्थियों के नामों की घोषणा की गई, जिनमें इलैक्ट्रीकल डिप्लोमा के समस्त छात्र शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इलैक्ट्रीकल डिप्लोमा का शत-प्रतिशत प्लेसमेंट एक रिकाॅर्ड है और उनकी टीम यह रिकाॅर्ड सभी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दोहराने का प्रयास कर रही है। सेक्रेटरी सोसायटी एवं कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने छात्रों की सफलता पर कहा कि यह सफलता छात्रों व शिक्षको की कड़ी मेहनत, परिश्रम और लगन का परिणाम है।





