कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कम्प

मथुरा । जिला जेल में बुधवार सुबह एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जेल अधिकारियों द्वारा इसे हार्ट अटैक से हुई मौत बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार थाना छाता क्षेत्र अंतर्गत शेरगढ़ रोड निवासी मोहन सिंह पुत्र श्यामलाल को हाईवे थाना पुलिस ने से 2014 में अपहरण के मामले में पकड़ा था तभी से वह मथुरा जिला जेल में बंद था। मंगलवार सुबह मोहन सिंह के सीने में अचानक दर्द की शिकायत होने पर उसे जेल अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही मोहन सिंह की मौत हो गई। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कैदी की अचानक हुई मौत सूचना पर जिला जेल में हड़कंप मच गया। मोहन सिंह की मौत की सूचना पर उसके परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार जेल अधिकारियों की लापरवाही के कारण हुई मौत बताई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti