पुलिस द्वारा पकड़े गए चार शातिर टटलुओं के बारे में मीडिया को जानकारी देते एसपी सिटी शैलेष पांडेय
चार नकली सोने की ईंट और 44.5 लाख रूपये बरामद
तेलंगाना के भाईयांे से कर रहे थे ठगी
मथुरा। स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दोनों टीमों ने धौलीप्याऊ क्षेत्र से टटलू गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार करते हुये उनके कब्जे से 44 लाख 50 हजार रूपये, दो तमंचे, दो नकली सोने की ईंट बरामद की हैं।
आज इसकी जानकारी देते हुये पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि स्वाट टीम प्रभारी जितेन्द्र दीक्षित, कोतवाली प्रभारी चन्द्रभान सिंह ने धौलीप्याऊ रोड से स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग से इन शातिर टटलूओं का पकड़ा है। पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी थी कि हैदराबाद के तेलंगाना के रहने वाले रामारेडडी बंधू के साथ सोने की नकली ईंट देकर धोखाधड़ी की बड़ी रकम एंेठने की योजना है। इसमें चार सोने की नकली ईंटों का सौदा किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीमें मौके पर पंहुच गयीं और अभियुक्तों की घेराबंदी की। इस दौरान मुठभेड़ में पुलिस ने हसीम पुत्र इलियास, आशिक पुत्र अहमद निवासीगण टीकरी थाना पुन्हाना जिला मेवात, आजाद उर्फ छिददी पुत्र कालू, नसरू पुत्र कालू निवासीगण जंगावली थाना शेरगढ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं मगरूद्दीन निवासी फिरोजपुर जिला मेवात व उसका एक अन्य साथी मौके से भाग गया। पुलिस ने इनके पास से 44 लाख 50 हजार रूपये नगद, दो देसी तमंचे, चार जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, दो नकली सोने की ईंट और दो चाकू बरामद किये हैं। इन टटलूओं की गिरफ्तारी में स्वाट टीम से मुनेश बाबू, सवलेन्द्र, देवेन्द्र भदौरिया, अरविन्द, अरूण कुमार सिंह, कोतवाली के महेन्द्र चाहर, वीरेन्द्र, जवाहर, सचिन आदि शामिल थे।





