कोतवाली पुलिस के हत्थे चढे़ तीन शातिर वाहन चोर

 मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए तीन शातिर 

चोरी की चार बाइक, तमंचे और नशीला पाउडर बरामद

मथुरा। कोतवाली पुलिस ने किशोरी रमण इण्टर कालेज के पास अमरनाथ विद्यालय को जाने वाले रास्ते पर एक मुठभेड़ के दौरान तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके दो साथी भागने में सफल रहे। पकड़े गये तीनों अपराधियों पर चोरी, जानलेवा हमले से संबंधित नौ-नौ मुकदमे दर्ज हैं। बताया गया कि कोतवाली पुलिस को चैकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी की बाइकें बेचने को जा रहे हैं। इस पर घेराबंदी कर पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया। इनके पास से चोरी की गयी चार बाइक, अवैध असलाह, नशीला पाउडर बरामद हुआ है। इनका एक साथी मोनू उर्फ कांचा और शहीद भागने में सफल रहा। बरामद बाइक अपाचे सफेद रंग डेढ माह पहले बिरला मंदिर से तथा डीलक्स सिलवर रंग पांच दिन पहले मेवाती मौहल्ला और बजाज एक सप्ताह पहले मछली मण्डी व स्पलैण्डर काली स्टेट बैंक से चोर हुयी थीं जिन्हें ये ठिकाने लगाने जा रहे थे। पकड़े गये चोरों ने कई स्थानों से दर्जनों बाइक चोरी की घटनायें स्वीकार की हैं। इन लोगों ने विकास मार्केट, कोतवाली क्षेत्र से मोबाइल की दुकान से मोबाइल चोरी का भी इकबाल किया है। पकड़े गये चोरों में शाहरूख पुत्र हनीफ निवासी सौंख रोड हैण्डपम्प वाली गली, शकील पुत्र बुद्धा निवासी नई बस्ती बद्रीनगर, खेमा उर्फ फरमान पुत्र इसराइल निवासी मौहल्ला कटटीखाना से तीन तमंचे 315 बोर, छह कारतूस, 1260 ग्राम नशीला पाउडर, चार बाइक बरामद हुयी हैं। चोरों को पकड़ने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी चन्द्रभान सिंह, एसएसआई विनोद कुमार, एसआई महेन्द्र चाहर, है.का. तेजेन्द्र प्रताप, का. राजीव कुमार, रियाज खान, सचिन कुमार, विश्वजीत पाण्डेय शामिल हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को पांच हजार रूपये के इनाम से पुरूस्कृत किया है।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti